19 मार्च 2014 - 20:30
बहरैन में आंदोलन का सिलसिला जारी

आले ख़लीफ़ा हिंसक पॉलीसियों और जनता को दबाने की सभी कोशिशों के बाद भी बहरैन की जनता का आंदोलन जारी है।

 आले ख़लीफ़ा हिंसक पॉलीसियों और जनता को दबाने की सभी कोशिशों के बाद भी बहरैन की जनता का आंदोलन जारी है। बहरैन की जनता नें मंगलवार की रात जवादुल हावी की शव यात्रा में भाग लिया और आले ख़लीफ़ा के ख़िलाफ़ नारे लगाए। आले ख़लीफ़ा के नौकरों नें शव यात्रा में भाग लेने वाले लोगों पर आँसू गैस के गोले दाग़े जिसमें कई लोग घायल हो गए। जवाद हादी सोमवार के दिन अपने घर पर आले ख़लीफ़ा के लोगों की तरफ़ से ज़हरीली गैस से किये गए हमले में दम घुटने से शहीद हो गए थे। स्पष्ट रहे कि कल भी बहरैन की जनता नें आले ख़लीफ़ा के ख़िलाफ़ विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किये। बहरैन में 14 मार्च के आंदोलन नें आले ख़लीफ़ा की हिंसक पॉलीसियों पर अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों की ख़ामोशी की आलोचना करते हुए कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय अमरीका के साए में बहरैनी जनता के ख़िलाफ़ एकजुट हो चुकी है और उसका लक्ष्य बहरैनी जनता को किसी भी तरह से नीचा करना है।